ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

सीएम नीतीश की फटकार के बाद मंत्री ने दी सफाई, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

PATNA: बजट सत्र के दूसरे दिन आज विपक्षी दल बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा मचाया। बीजेपी सरकार पर हत्या के आरोपी मंत्री को बचाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉक आउट कर गई। बीजेपी का क

सीएम नीतीश की फटकार के बाद मंत्री ने दी सफाई, बोले- दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बजट सत्र के दूसरे दिन आज विपक्षी दल बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा मचाया। बीजेपी सरकार पर हत्या के आरोपी मंत्री को बचाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉक आउट कर गई। बीजेपी का कहना है कि जबतक सरकार हत्या के आरोपी मंत्री को बर्खास्त नहीं कर देती वे सदन को नहीं चलने देंगे। विपक्ष के तेवर को देख मुख्यमंत्री ने मंत्री इसराइल मंसूरी को अपने चैंबर में बुलाया और उन्हें जमकर फटकार लगाई। सीएम को सफाई देने के बाद मंत्री ने कहा कि विपक्ष उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है और हत्या के मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। 


मुख्यमंत्री से फटकार खाने के बाद सीएम के चैंबर से बाहर निकले मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि विपक्ष का काम है। इसराइल मंसूरी ने कहा कि सिर्फ मुजफ्फरपुर में ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे जिलों के लोगों के बीच भी उनकी अच्छी छवि रही है। मंत्री ने कहा कि पंचायत का चुनाव लड़ने के बाद आज विधानसभा तक पहुंचे हैं। विपक्ष के लोग जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। 


मंत्री ने कहा कि जिस हत्या के मामले की बात विपक्ष कह रहा है, उस मामले में शामिल अपराधियों को पुलिस घटनास्थल से ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। हत्यारा जब घटनास्थल से ही हथियार के साथ पकड़ा गया तो इसमें और कहां कोई बात रह जाती है ये तो जांच का विषय है। मंत्री ने कहा है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लग रहे हैं वे बेबुनियाद हैं और उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।


दरअसल, मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि सरकार हत्या के आरोपी मंत्री इसराइल मंसूरी को बचा रही है। भाजपा विधायकों का कहना था कि पिछले 9 फरवरी को मुजफ्फरपुर के कांटी थर्मल पावर स्टेशन के गेट के पास राहुल कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थर्मल से निकलने वाली छाई के अवैध खनन के कारण लोग वहां धरना दे रहे थे। उसमें शामिल होने के कारण राहुल कुमार सहनी की हत्या कर दी गयी। इस मामले में मरने वाले युवक के परिजनों ने पुलिस को साफ साफ कहा था कि मंत्री इस्माइल मंसूरी ने हत्या करायी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर में मंत्री का नाम ही दर्ज ही नहीं किया।

टैग्स