ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

सीएम नीतीश करेंगे एशिया के सबसे बड़े दरबार हॉल का उद्घाटन, गुरुनानक जयंती को लेकर तेजस्वी ने भी दिया बधाई

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर देश और बिहार वासियों को शुभकामना संदेश जारी किया है। बिहार के मुख्यमंत्री

सीएम नीतीश करेंगे एशिया के सबसे बड़े दरबार हॉल का उद्घाटन, गुरुनानक जयंती को लेकर तेजस्वी ने भी दिया बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर देश और बिहार वासियों को शुभकामना संदेश जारी किया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूनानक जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। गुरूनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।


इसके साथ ही  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपना संदेश जारी करते हुए  कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! सतगुरु महाराज का अनुकरणीय जीवन दर्शन समस्त मानव जाति को शांति, सद्भाव, समानता, सादगी, सच्चाई और सदाचार की राह दिखा अध्यात्म, दया, करुणा, सेवा, सब्र, गुरु भक्ति, अपनत्व व प्रेम सिखाते रहेगा।


बता दें कि, सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानकदेव महाराज का 554वां प्रकाश पर्व आज कार्तिक पूर्णिमा पर हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज यानि मंगलवार को इस मौके पर पटना साहिब में एशिया के सबसे बड़े दरबार हॉल का उद्घाटन किया गया । जिसका उद्घाटन बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया । यह पूरे एशिया में सबसे बड़ा बिना पिलर का दरबार हॉल है। यह प्रकाश पर्व के मौके पर बनकर तैयार हो चुका है. इस हाॅल में कोई पिलर नहीं है। इस कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस हॉल में बेहद खूबसूरत ढंग से नक्काशी की गई है और इसकी हर एक चीज को बहुत आकर्षक बनाया गया है। वहीं, यह दरबार हॉल लाखों की लागत से तैयार किया गया है।