ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

सीएम नीतीश बोले, मैंने प्रशांत किशोर को कोई ऑफर नहीं दिया, खुद प्रस्ताव लेकर पहुंचा था मेरे पास

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच खींचतान लगातार जारी है। इस बार नीतीश कुमार ने पीके यानी प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया ह

सीएम नीतीश बोले, मैंने प्रशांत किशोर को कोई ऑफर नहीं दिया, खुद प्रस्ताव लेकर पहुंचा था मेरे पास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच खींचतान लगातार जारी है। इस बार नीतीश कुमार ने पीके यानी प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर को मैंने जेडीयू के लिए कोई ऑफर नहीं दिया है। वह अपनी मर्ज़ी से अनाप-शनाप बोलते रहता है। नीतीश कुमार ने कहा कि पीके एक बार पहले भी मेरे पास प्रस्ताव लेकर आया था कि जेडीयू का कांग्रेस में विलय कर दीजिये। उसकी बातों का कोई मतलब ही नहीं है, पीके अब बीजेपी के अजेंडों पर चल रहा है। 





दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर जेपी गोलंबर पहुंचे थे। यहां जब मीडिया ने उनसे प्रशांत किशोर और बीजेपी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कई खुलासे कर दिए। नगर निकाय चुनाव पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब कुछ 1978 से चला आ रहा है और सुशील मोदी के मंत्री रहते ही सब कुछ हुआ था। अब बीजेपी से पूछिए कि इसका विरोध क्यों कर रहे हैं ? क्या बीजेपी ओबीसी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के खिलाफ हो गई है ?





आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर सीबीआई की चार्जशीट को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। 5 साल पहले भी यही हुआ था। बीजेपी का जो मन करता है वही करती है। लेकिन इस बार हम लोग भी साथ हैं। 

टैग्स