ब्रेकिंग
ट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मी

सीएम काफिले को पास कराने के लिए खोला गया रेलवे गुमटी, 15 मिनट तक ट्रेन को आउटर पर रोका गया

BUXAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान बुधवार को बक्सर में थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चक्की प्रखंड के हेनवा गांव में महादलित बस्ती का निरीक्षण किया। वहां के ल

सीएम काफिले को पास कराने के लिए खोला गया रेलवे गुमटी, 15 मिनट तक ट्रेन को आउटर पर रोका गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान बुधवार को बक्सर में थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चक्की प्रखंड के हेनवा गांव में महादलित बस्ती का निरीक्षण किया। वहां के लोगों से  उन्होंने बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। वहां से लौटने के दौरान सीएम का काफिला रेलवे गुमटी से होकर गुजरा। इस बीच सीएम के काफिले को पास कराने के लिए पूर्वी इटाढ़ी रेलवे गुमटी को खुला रखा गया। इस दौरान ट्रेनों को भी आउटर पर रोके रखा गया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को पास कराने के लिए 15 मिनट के लिए ट्रेन को रोक कर रखा गया। इस दौरान पटना-बक्सर सवारी गाड़ी और कामख्या एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया गया। इस कारण ट्रेन यात्रियों कोभारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


गुमटी के गेटमैन से जब ट्रेन को रोके जाने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरने वाला है इसलिए आउटर पर ट्रेन को रोका गया है। हालांकि रेलवे की ओर से ट्रेनों को रोके जाने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।  


वहीं केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने साफ तौर पर कहा है कि वे सीएम कारकेड के लिए फाटक खोले जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। वे इस बात को रेल मंत्री तक पहुंचाएंगे उनसे इस मामले की जांच का अनुरोध करेंगे कि आखिर किसके आदेश पर नीतीश कुमार के लिए ट्रेन रोकी गयी। जिसके कारण बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को भारी परेशानी हुई है।


टैग्स