ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़

‘एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है एग्जिट पोल : विपक्ष थोड़ा इंतजार कर ले : नतीजे आने से पहले बोले सम्राट चौधरी

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में एनडीए को मिली बढ़त के बाद इसे लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां एनडीए स

‘एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है एग्जिट पोल : विपक्ष थोड़ा इंतजार कर ले : नतीजे आने से पहले बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में एनडीए को मिली बढ़त के बाद इसे लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष एग्जिट पोल के आंकड़ों को फर्जी बता रहा है और दावा कर रहा है कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल को मोदी पोल बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि अब तो एग्जिट पोल की जगह एग्जैक्ट पोल आ रहा है। इसमें कहां कोई दिक्कत है। राहुल गांधी को और 24 घंटा इंतजार करना चाहिए। जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, वह बिहार और देश के विकास के लिए दिया है। विकसित भारत का सपना अगर किसी ने देखा है तो वह नरेंद्र मोदी ने ही देखा है।


तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे, पर सम्राट ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे, यह स्वाभाविक है। जो पार्टी 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है वह 295 सीट कैसे जीत सकती है। कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा, जनता ने वोट दे दिया है और वह ईवीएम में बंद है। एग्जिट पोल कल एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है, तो ये लोग थोड़ा और इंतजार कर लें।


सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में एक सीट छूट गया था, लेकिन इस बार बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है। चुनाव के बाद तेजस्वी की भूमिका पर सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद डायरेक्टर हैं और ये सभी एक्टर हैं। एक्टर लोग काम करते रहते हैं और बदलते भी रहते हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता