ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

चुल्लू भर पानी वाले बयान पर नीतीश ने लालू को नहीं दिया जवाब, राजनीतिक परिवारवाद पर बरसे

PATNA : गुरुवार की शाम दिल्ली रवाना होते वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते-जाते लालू यादव ने बिहार को फिस

चुल्लू भर पानी वाले बयान पर नीतीश ने लालू को नहीं दिया जवाब, राजनीतिक परिवारवाद पर बरसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गुरुवार की शाम दिल्ली रवाना होते वक्त आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते-जाते लालू यादव ने बिहार को फिसड्डी और नीतीश कुमार को चुल्लू भर पानी में डूब मरने की नसीहत दी थी. लेकिन अब लालू के इस बयान पर नीतीश कुमार ने चुप्पी साध ली है.


आज नीतीश कुमार से जब लालू के इस बयान की बाबत पर सवाल किया गया. तो वह सवाल को हंसकर टाल गए इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने नीति आयोग की रिपोर्ट पर भी फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने आयोग की रिपोर्ट नहीं देखी है और बगैर समझे बुझे वह अपनी प्रतिक्रिया नहीं देंगे.


हालांकि राजनीतिक परिवारवाद के मसले पर नीतीश कुमार ने जमकर खरी-खोटी सुनाई. संविधान दिवस के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा था इसी की बाबत पर नीतीश कुमार से भी सवाल किया गया. इस पर कुमार ने कहा कि कुछ लोग परिवारवाद के साथ की राजनीति में जिंदा है. पारिवारिक पार्टियों का कोई मतलब नही है और ना इसका राजनीति से मतलब होना नही चाहिए. लेकिन आज कई दाल इसी पर चले गए. अभि कुछ दिनों के लिए भले वो रह जाए लेकिन कुछ समय बाद उनका भविष्य मुश्किल होगा.


टैग्स