ब्रेकिंग
आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦काम में लापरवाही बरतने वाले चार CO पर गिरी गाज, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिए सख्त निर्देश

Chirag Paswan: मोदी के हनुमान ने बचाई जान, दुर्घटना में घायल दो लड़कों के लिए देवदूत बने चिराग; सड़क से उठाकर पहुंचाया अस्पताल

HAJIPUR: मोदी के हनुमान कहे जाने वाले हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर सड़क हादसे में घायल दो लड़कों की जान बचाई है। दोनों लड़के सड़क किराने घायल होकर अच

Chirag Paswan: मोदी के हनुमान ने बचाई जान, दुर्घटना में घायल दो लड़कों के लिए देवदूत बने चिराग; सड़क से उठाकर पहुंचाया अस्पताल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: मोदी के हनुमान कहे जाने वाले हाजीपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर सड़क हादसे में घायल दो लड़कों की जान बचाई है। दोनों लड़के सड़क किराने घायल होकर अचेत पड़े थे, तभी वहां से गुज रहे चिराग पासवान की उनपर नजर पड़ी। घायलों को देखते ही चिराग पासवान ने अपने काफिले को रोक दिया और दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इतना ही नहीं उन्होंने खुद डॉक्टर को फोन कर बात भी की।


दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव का है। चिराग पासवान पटना से दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान सराय में NH के बगल में दो युवक को घायल अवस्था में पड़े देखा। इसके बाद चिराग ने अपनी गाड़ी को रुकवाया और दोनों युवक को कार्यकर्ताओं के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही दोनों घायल की पहचान नहीं हो पाई है। चिराग पासवान ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को भी दी है। पुलिस दोनों को पहचान कर उसके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।


बताया गया है कि चिराग पासवान जिस रास्ते से जा रहे थे। उसके रॉन्ग साइड में यह दोनों युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी लेकिन किसी ने भी दोनों को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। चिराग पासवान भीड़ को देखकर वहां रुकें और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले 27 नवंबर को भी चिराग पासवान गया से पटना लौटने के दौरान सड़क पर गिरे युवक को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भेजवाया था। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता