ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान ने फिर ठोकी दावेदारी, 16 जनवरी को दिखाएंगे ताकत

PATNA: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने कहा

हाजीपुर सीट पर चिराग पासवान ने फिर ठोकी दावेदारी, 16 जनवरी को दिखाएंगे ताकत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने कहा कि हाजीपुर सीट से लोजपा रामविलास का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। वही प्रभू राम के सपने में आने के तेजप्रताप यादव के बयान को चिराग पासवान ने हास्यास्पद बताया। कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की बातें करना कितना उचित है। यह सब जानते हैं। 


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लालू प्रसाद यादव के चूड़ा दही भोज में शामिल होने पर कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरों को पहचानना इतना आसान नहीं है। कब खुश होते हैं कब नाखुश होते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज परिस्थितियों के हिसाब से बदलती है। हमने वह दौर भी देखा जब एनडीए में रहते हुए इफ्तार के लिए पैदल चलकर  उनके यहां गए थे। आज उन्हीं के साथ हैं और पैदल चलकर जा रहे हैं। वह तो उनके बॉडी लैंग्वेज से ही पता चल गया होगा। खरमास समाप्त हो गया है आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवालों के घेरे में है। जो उनके परिस्थितियों को बदलने के लिए काफी है।


 वही 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और वन एवं पर्यावरण मंत्री का बयान आता है कि प्रभु राम मेरे सपने में आए थे आज की तारीख 21वीं सदी में यह आस्था का विषय है। हम सब राम भक्तों का देखा गया सपना 22 तारीख को पूरा होने जा रहा है। ये लोग सब बौखलाहट में बयान दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन के लोग बौखलाए हुए हैं। उनके पास से राजनीतिक मुद्दा छिन गया है। दशकों तक उन्होंने राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का काम किया जिसको प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया है। पीएम मोदी ने धारा 370,महिला आरक्षण बिल सहित तमाम मुद्दों को सुलझा दिये हैं। तभी किसी के सपने में राम याद आते हैं ।


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा संयोजक पद ठुकरा जाने पर उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। संयोजक पद प्रधानमंत्री बनने का एक रास्ता था। वे गठबंधन दल के घटक दल पर विश्वास नहीं करते हैं। आने वाले दिनों में अपनी पार्टी को संभाल ले यही बहुत बड़ी बात होगी। जबकि मायावती के चुनाव अकेले लड़ने पर चिराग ने कहा कि पहले आपस में तो लड़ लें। प्रधानमंत्री मोदी से बाद में लड़ेंगे। अभी तो एक राज्य में टूट सामने आई है। आगे-आगे देखिए होता है क्या..


चिराग ने हाजीपुर के अक्षयवट स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम के बारे में बताया। हाजीपुर में हो रहे कार्यक्रम को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमने 2024 का शंखनाद बहुत पहले ही कर चुके हैं उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन से हाजीपुर लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास के प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगा। वही तेजस्वी यादव के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाने के जवाब में उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत पहले नियुक्ति पत्र बांटे थे। जो एक महीने की तनख्वाह लेकर भी नियुक्ति पत्र बांटे थे। यह कोई एहसान नहीं किया है। आपका किया हुआ वादा था जिसका बहुत बड़ा हिस्सा अभी पूरा करना बाकी रह गया है।  


टैग्स