ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

चिराग पासवान के लिए चाचा पशुपति पारस करेंगे प्रचार : कहा- मेरा भतीजा लड़ रहा है चुनाव : जरूरत पड़ी तो करेंगे चुनाव प्रचार

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को लोकसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति कुमार पारस कुछ समय के लिए नाराज हो गए थे और उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी द

चिराग पासवान के लिए चाचा पशुपति पारस करेंगे प्रचार : कहा- मेरा भतीजा लड़ रहा है चुनाव : जरूरत पड़ी तो करेंगे चुनाव प्रचार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को लोकसभा चुनाव में सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति कुमार पारस कुछ समय के लिए नाराज हो गए थे और उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि एनडीए के साथ रहने में ही फायदा है। लिहाजा अब वह एनडीए के साथ हैं और सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अब खुलकर कहा है कि वह चिराग पासवान के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। चिराग उनका भतीजा है। 


दरअसल, पशुपति कुमार पारस एक बार फिर से खुलकर एनडीए (NDA) के साथ आ गए हैं। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि वह शुरू से ही एनडीए के साथ रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान को मेरी जरूरत महसूस हुई तो मैं हाजीपुर जरूर जाऊंगा। 

इसके अलावा पशुपति पारस ने कहा कि चिराग मेरा भतीजा है। उन्हें यदि मुझसे किसी बात को लेकर कोई नाराजगी है भी तो हमें मिल-बैठकर बात करनी चाहिए। हमसभी लोग एनडीए का हिस्सा हैं और जहां भी मेरी जरूरत महसूस होगी, मैं जरुर जाऊंगा। हाजीपुर में भी यदि चिराग पासवान मुझे बुलाते हैं तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे। नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं और हम उनके साथ हैं। हम जहां रहते हैं, पूरी निष्ठा के साथ रहते हैं। 


उधर, पशुपति कुमार पारस से जब सवाल पूछा गया कि चिराग के नामांकन में आप नजर नहीं आए तो उन्होंने कहा कि वहां मेरी जरूरत नहीं थी। जहां भी अधिक जरूरत होगी जरूर रहूंगा। बिहार के सभी 40 के 40 उम्मीदवारों को मेरा समर्थन है। इसमें हाजीपुर भी आता है। अगर हाजीपुर में ज़रूरत पड़ी तो वह चिराग के लिए प्रचार करने जाएंगे और कैंडिडेट के साथ घूमेंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता