ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

चिराग के बंगले पर चाचा पारस का कब्जा, अब LJP से भतीजे को किया बाहर

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट को लेकर आई बड़ी खबर के बीच इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है. 5 सांसदों ने जिस तरह चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की अब उसकी पुष्टि खुद चिरा

चिराग के बंगले पर चाचा पारस का कब्जा, अब LJP से भतीजे को किया बाहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट को लेकर आई बड़ी खबर के बीच इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है. 5 सांसदों ने जिस तरह चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की अब उसकी पुष्टि खुद चिराग के चाचा और एलजेपी सांसद पशुपति पारस ने कर दी है. 


पारस ने कहा है कि जेडीयू के खिलाफ जिस तरह चिराग पासवान जहर उगल रहे थे, उसको लेकर सांसदों में नाराजगी थी. चिराग पासवान की वजह से पार्टी को नुकसान पहुंचा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. ऐसे में अब सभी सांसदों ने मिलकर चिराग पासवान को ही पार्टी से बाहर करने का फैसला किया है. 


पशुपति पारस के नेतृत्व में लोजपा के पांच सांसदों की बैठक हुई जिसमें उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. अब लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन में अलग गुट के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया है. इन पांचों सांसदों का नेतृत्व रामविलास पासवान के छोटे भाई और हाजीपुर के सांसद पशुपति नाथ पारस कर रहे हैं. थोड़ी ही देर बाद चुनाव आयोग के सामने भी इस बात को रख दिया जाएगा. 

टैग्स