ब्रेकिंग
बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस

चिराग का नीतीश पर तीखा तंज, कहा - बिहार में नहीं रहा उनका वोट, कुढ़नी में भाजपा को समर्थन

PATNA : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने के बाद विपक्षी दल भाजपा द्वारा सबसे अधिक सवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैडर वोट को लेकर किया जा रह

चिराग का नीतीश पर तीखा तंज, कहा - बिहार में नहीं रहा उनका वोट, कुढ़नी में भाजपा को समर्थन
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA  : बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने के बाद विपक्षी दल भाजपा द्वारा सबसे अधिक सवाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैडर वोट को लेकर किया जा रहा है। भाजप द्वारा यह साफ़ तौर पर कहा जा रहा है कि नीतीश का वोट बैंक अब खत्म हो गया है, उनके पास कोई वोट बैंक नहीं रहा है। वहीं, महागठबंधन के तरफ से भाजपा के इस आरोप पर कहा जा रहा है कि चिराग पासवान ना होते तो इतनी वोट बीजेपी को नहीं आती। इसी कड़ी में अब लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है। 


लोजपा (रामविलास ) के नेता चिराग पासवान ने बिहार उपचुनाव में आएं परिणाम को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता बीजेपी को कितना वोट आता नहीं आता लेकिन नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता यह बताएं कि क्या महागठबंधन को उतना वोट मिला है जितना मिलना चाहिए था ? चिराग ने कहा कि, जब अनंत सिंह 2020 में चुनाव लड़े थे तो उस वक्त भी इतना ही वोट आया था। जब जदयू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ी थी तो  उस वक्त भी नीतीश कुमार की पार्टी को 40000 वोट आया था। इस बार के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी मात्र अपने दम पर 1000 वोट ही दिलवा पाएं हैं। यह दर्शाता है कि आज की तारीख में कम से कम नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। नीतीश कुमार पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुके हैं। 


चिराग ने कहा कि मोकामा में महागठबंधन की जीत नहीं है यह पूरी तरह से अनंत सिंह की अपनी जीत है उनका अपना प्रभाव क्षेत्र में रहा है वह अकेले भी लड़ लड़ के जीतते रहे हैं गोपालगंज में जहां है इनको अपना प्रभाव दिखाना था वहां तो उनकी हार हुई है। इसके आलावा चिराग ने आगामी दिनों में बिहार में  एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि वह कुढ़नी में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देंगे। इसके आलावा जब चिराग से ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएस को लेकर हम लोग शुरू से कह रहे थे कि ऐसे लोग जो सवर्ण समाज से आते हैं और आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है तो उनको आरक्षण मिलना चाहिए। इसको लेकर शुरू से ही हमारे नेता रामविलास पासवान और हमारी पार्टी ने इसका समर्थन किया है।  हम लोग हमेशा संदेश जता रहे थे कि कहीं ना कहीं कोर्ट कचहरी के मामले में इस आरक्षण को उलझाया जाएगा। 


वहीं, इस मामले को लेकर कल बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा आरक्षण की सीमा में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते क्या है और करते क्या है उनकी कार्यशैली में हमेशा मतभेद देखने को मिला है। बिहार में आपकी सरकार है आपका राज है, इसलिए आपको जो करना है वो करें। वहीं, जातीय जनगणना को लेकर चिराग पासवान ने कहा वह गए थे प्रधानमंत्री से मिलने और आप बिहार में तो करवाइए आपकी ही सरकार है और अगर आप इस विषय को इतना मानते हैं तो बिहार में करके दिखाइए पहले हम लोग समर्थन करेंगे।