ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट

छपरा में मौत नहीं हत्या हुई है, नीतीश पर चिराग का हमला

PATNA: बिहार के छपरा शराब कांड को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने

छपरा में मौत नहीं हत्या हुई है, नीतीश पर चिराग का हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के छपरा शराब कांड को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि छपरा में इतने लोगों की मौत नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है। इसके लिए उन्होंने नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है।उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून ही इन्हें गद्दी से उतारेगा। 



चिराग पासवान ने आगे कहा कि जनता हर चीज नोटिस कर रही है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से यह कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री से अब बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नीतीश कुमार बिहार में शराब तस्कर को संरक्षण देना बंद करें। 



चिराग ने कहा कि आप खुद देख लीजिए, तरफ ज़हरीली शराब से मौत हुई है. उनके परिजन जीख रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री सदन में किस तरह के भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. सबसे पहले उन्हें जवाब देना चाहिए कि शराबबंदी वाले प्रदेश में किस तरह से शराब आ रही है. इसका जिम्मेदार कौन है? अगर इसका जिम्मेदार कोई है तो वह सत्ता से जुड़े हुए लोग हैं. जनता इनके एक-एक सवाल का जवाब देगी.

टैग्स