ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

छह घंटे झारखंड में रहेंगे PM मोदी, जमशेदपुर में होगा रोड शो; जानें पूरा कार्यक्रम

JAMSHEDPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। इसके साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित

छह घंटे झारखंड में रहेंगे PM मोदी, जमशेदपुर में होगा रोड शो; जानें पूरा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMSHEDPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। इसके साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। पीएम झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। पीएम रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 


इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा। रोड शो करते हुए पीएम गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जायेंगे। 


वहीं, जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है। पीएम मोदी  के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआइ, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान रहेंगे। 


बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम। टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गयी है। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी द्वारा प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मापदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।