ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

चंद्रशेखर पर भड़के JDU विधायक, कहा-माफी मांगे या फिर अन्य धर्म में चले जाए, महागठबंधन धर्म का करे पालन: संजीव कुमार

PATNA: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर चारों तरफ से घिर चुके हैं। उनके इस बयान को हर कोई गलत ठहरा रहा है। बीजेपी के बाद अब महागबंध

चंद्रशेखर पर भड़के JDU विधायक, कहा-माफी मांगे या फिर अन्य धर्म में चले जाए, महागठबंधन धर्म का करे पालन: संजीव कुमार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर चारों तरफ से घिर चुके हैं। उनके इस बयान को हर कोई गलत ठहरा रहा है। बीजेपी के बाद अब महागबंधन के साथी भी उनके इस बयान को गलत बता रहे हैं। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार भी उनके इस बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि चंद्रशेखर यादव मांफी मांगे नहीं तो दूसरे धर्म में चले जाए। हिन्दू धर्म में रहकर हिन्दू धर्म के विरोध में बोलना कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। संजीव कुमार ने मंत्री चंद्रशेखर को महागठबंधन धर्म का पालन करने तक की नसीहत दे दी।  


बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है अब महागठबंधन के साथी भी हमलावर हो गये हैं। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने भी कह दिया कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। रामचरितमानस के बारे में उन्होंने जो बयान दिया है इससे दुखद कुछ भी नहीं हो सकता है। इससे बिहार के लोग ही नहीं बल्कि सारे हिन्दू और दूसरे धर्म के लोग भी दुखी है। 


उन्होंने कहा कि जिस धर्म के हैं उसी धर्म के बारे में चंद्रशेखर यादव अनाप शनाप बोल रहे हैं। इनकों रामचरितमानस के बारे में जानकारी का आभाव है। रामचरितमानस में प्रभू राम जी की पूरी जीवनी बतायी गयी है। माता पिता के प्रति सम्मान और आदर करने की चर्चा है। बेटे और भाई में कितना प्रेम होना चाहिए यह बताया है। तुलसीदास जी ने बहुत सोच समझकर इसे लिखा है और उनके बारे में भी अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।


जेडीयू विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार के शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। लोगों की ताली देखकर मंत्री ज्यादा उत्साहित हो गये है। उन्हें सार्वजनिक तौर पर इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी मांगने से इनकार करते हैं तो बेहतर होगा कि दूसरे धर्म में चले जाए। हिन्दू धर्म में रहते हुए हिन्दू धर्म का बुराई करना ये बर्दास्त के बाहर है। बिहार और देश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। मैं इसका घोर निंदा करता हूं।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें