ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

चंद्रशेखर के खिलाफ महिलाओं ने किया रामचरितमानस का पाठ, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान के खिलाफ बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी महिला मोर्चा ने आज चंद्रशेखर के इस बयान के खिलाफ रामचरितमानस का पाठ किया

चंद्रशेखर के खिलाफ महिलाओं ने किया रामचरितमानस का पाठ, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान के खिलाफ बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी महिला मोर्चा ने आज चंद्रशेखर के इस बयान के खिलाफ रामचरितमानस का पाठ किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के समक्ष हनुमान मंदिर में पास महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की।


बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हमला बोला। रामचरितमानस पर दिये गये विवादित बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। लाजवंती झा ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर हनुमान मंदिर के पास शिक्षा मंत्री के बयान के खिलाफ रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान बहुत ही निंदनीय और बहुत ही दुखद है। 


उन्होंने कहा कि चंद्रशेखऱ ने रामचरितमानस के छंद और दोहे के अर्थ को अनर्थ बनाकर रख दिया है। यह सब वोट बैंक की राजनीति है। अतिपिछड़ी जाति के वोट को अपने पक्ष में लेने के लिए शिक्षा मंत्री ने ऐसा किया है। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन बने हुए हैं। इस तरह से मौन रहने से कैसे चलेगा? 


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मंत्री चंद्रशेखर को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नहीं ऐसा नहीं करते हैं तो कह दें कि हम हिन्दू धर्म को मानने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के अंधे और बहरे मुख्यमंत्री तो है नहीं उन्हें उचित कदम उठाना चाहिए। इस विवादित बयान को लेकर शिक्षा मंत्री माफी मांगे।

टैग्स