ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

चांद पर उतरा चंद्रयान-3: बोले ऋतुराज..यह तो बस ट्रेलर है..भारत का डंका पूरी दुनियां में बजेगा

PATNA: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इसे लेकर सभी देशवासियों और देश के वैज्ञ

चांद पर उतरा चंद्रयान-3: बोले ऋतुराज..यह तो बस ट्रेलर है..भारत का डंका पूरी दुनियां में बजेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इसे लेकर सभी देशवासियों और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। जिन्होंने पिछली असफलता को दरकिनार कर नए भारत का शंखनाद पूरे विश्व में करने का काम किया है।


अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज चंद्रयान-3 मिशन की सफलता ने हमें विश्व में चौथा देश होने का गर्व दिया है। इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है कि आज चंद्रयान-3 को चांद पर पहुंचने में सफलता हासिल हुई है।  


इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके भारत ने दुनिया का पहला देश बनने का इतिहास रच दिया है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा की आज की कामयाबी नए भारत का सूर्योदय है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तो बस ट्रेलर है आगे आगे देखिए कैसे भारत का डंका दुनिया में बजेगा। प्रधानमंत्री जी के शब्दों में "अब चंदा मामा दूर के नही हमारे लिए टूर के हो गए है"।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता