ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

चैती छठ का खरना पूजा आज, BJP एमएलसी संजय मयूख के घर पहुंचे नीतीश, कई मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया प्रसाद ग्रहण

PATNA: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और कुमुद वर्मा के घर पर चैती छठ हो

चैती छठ का खरना पूजा आज, BJP एमएलसी संजय मयूख के घर पहुंचे नीतीश, कई मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया प्रसाद ग्रहण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और कुमुद वर्मा के घर पर चैती छठ हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसाद ग्रहण करने एमएलसी फ्लैट पहुंचे। छठव्रतियों से खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे एक अणे मार्ग के लिए रवाना हुए।


बीजेपी एमएलसी संजय मयूख के घर पर बीजेपी-जेडीयू और कांग्रेस के कई नेता खरना का प्रसाद ग्रहण के लिए पहुंचे। मंत्री संजय झा, विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता संजय मयूख के घर पर मौजूद थे। संजय मयूख के घर पर चैती छठ के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेगी और कल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देगी। मंगलवार को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करेगी। जिसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता