ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

चाचा ने भतीजे को बरसाती मेंढक बताया, कहा..जिस तरह पीला मेंढक बरसात में टर्र टर्र करता है..उसी तरह चुनावी मौसम में भी ये लोग आएंगे और जाएंगे

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिना नाम लिये अपने भतीजे चिराग पासवान को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि अभी चुनाव का माहौल है। जिस तरह बरसात के समय पीला वाला मेंढक टर्र टर्र

चाचा ने भतीजे को बरसाती मेंढक बताया, कहा..जिस तरह पीला मेंढक बरसात में टर्र टर्र करता है..उसी तरह चुनावी मौसम में भी ये लोग आएंगे और जाएंगे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिना नाम लिये अपने भतीजे चिराग पासवान को बरसाती मेंढक बताते हुए कहा कि अभी चुनाव का माहौल है। जिस तरह बरसात के समय पीला वाला मेंढक टर्र टर्र करता है उसी तरह चुनावी बरसात में भी बहुत से लोग आएंगे और बहुत से लोग जाएंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हाजीपुर में हमारी तैयारी एक साल पहले से है। हम रात दिन हाजीपुर की जनता की सेवा कर रहे हैं और उनकी सेवा करता रहूंगा। हाजीपुर से हमारे सिवाय कोई दावेदार नहीं हैं यदि कोई कह रहा है तो वो झूठा दावेदार है।  


पशुपति पारस ने कहा कि जब हमारे बड़े भाई रामविलास पासवान हाजीपुर से प्रतिनिधित्व करते थे उस समय वे बड़े नेता थे। पूरे संगठन का काम मेरे जिम्मे था। तभी से उसे बखूबी करता आ रहा हूं। जब तक राजनीति में रहूंगा तब तक एनडीए में बना रहूंगा और हाजीपुर की सेवा करता रहूंगा। यहां से कोई दावेदार नहीं है। सब झूठा दावेदार है। उन्होंने कहा कि स्थायी स्थायी होता है और अस्थायी अस्थायी होता है। हम स्थायी सहयोगी है। हमें बाये दाये जाने की आदत नहीं है हम सीधा चलते हैं। हमारी पूंजी यही है हमने आज तक किसी दल या व्यक्ति को धोखा नहीं दिया। हम तीन भाई थे राम,लक्ष्मण और भरत की जोड़ी थी। वैसी कौन सी परिस्थिति आ गयी कि बड़े और छोटे भाई के जाने के बाद पार्टी और परिवार टूट गया। आखिर कौन सी परिस्थिति आई कि आज यह स्थिति हो गयी। जिस व्यक्ति की चर्चा कर रहे हैं वो व्यक्ति हमारे परिवार के दुख दर्द का पार्ट नहीं है।  


दरअसल केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस हाजीपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां कार्यकताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने हाजीपुर सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने हाजीपुर से ही चुनाव लड़ने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा कौन हैं जो यहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा की बड़े भईया राम विलास पासवान का हाथ पकड़कर उन्होंने चुनाव लड़ना सीखा है वो यही से चुनाव भी लड़ेंगे। 


पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान का बिना नाम लिए बरसाती मेंढक बता दिया। उन्होंने कहा कि जब बरसात का मौसम आता है तब नदी नालों में मेंढक टर्र टर्र बोलने लगते हैं। ठीक उसी प्रकार चुनाव की बरसात के मौसम में कुछ लोग टर्र टर्र करने चले आते हैं। इससे कुछ होने जाने को नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा हाजीपुर से कोई दावेदार नहीं है। यदि को दावेदारी करता है तो समझ लिजिए की वो झूठा दावेदार है। पशुपति पारस ने हाजीपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि कल रात मेरे बड़े भईया रामविलास पासवान सपने में आये थे और कहे थे कि तुम घबराओ नहीं हम तुम्हारे साथ हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता