ब्रेकिंग
Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर का CBI पर आरोप, बोले ... खुद पैसा लेकर पहुंची है राबड़ी आवास, लालू परिवार पर लगाएगी झूठा आरोप

PATNA : बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सुबह सबेरे CBI की टीम रेड करने पहुंच गई। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार की सत्

शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर का CBI पर आरोप, बोले ... खुद पैसा लेकर पहुंची है राबड़ी आवास, लालू परिवार पर लगाएगी झूठा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य की पूर्व  मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सुबह सबेरे CBI की टीम रेड करने पहुंच गई। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार की सत्तापक्ष के तरफ से केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला जा रहा है। इस बीच अब राज्य के शिक्षा मंत्री के तरफ से इस मामले में उनकी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई गई है। 


राज्य के शिक्षा मंत्री के तरफ से राबड़ी आवास पर चल रहे इस रेड को लेकर कहा गया है कि, यह केंद्र सरकार की एक साजिश है और वो लोग जनता के बीच नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि, सीबीआई की टीम खुद से वहां लाखों रुपया लेकर जाएगी और यह कहेगी ये पैसे रेड में बरामद किया गए हैं। 


इसके आलावा उन्होंने कहा कि. लालू परिवार पर सीबीआई का रेड कोई नई बात नहीं है।  जब भाजपा को यह लगने लगता है कि वो बिहार में कमजोर हो रही है तो लालू परिवार के खिलाफ रेड शुरू करवा देती है। इस रेड में आजतक उनको कुछ नहीं मिला आगे भी उन्हें कुछ भी नहीं मिलने वाला है। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास से महज ढेला-गोबर ही उठा कर वापस जाएगी। इसके  पहले भी दर्जनों बार छापेमारी की गई लेकिन उससे राजद परिवार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 


वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि, यह बिलकुल ही गलत है। भाजपा में जो तड़ीपार लोग बैठे हुए वो गलत करते हैं तो उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। असल में ये लोग सीबीआई, ईडी, आईटी के जरिए लोगों को डराना चाहते हैं और विरोधियों को मुंह बंद करवाना चाहते हैं पर ऐसा संभव नहीं है। 


आपको बताते चलें कि, राजद सुप्रीमों लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर आज सुबह से ही सीबीआई की रेड चल रही है। यह रेड IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में चल रही है। इससे पहले इस मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में अपना इलाज करवा कर वापस भारत लौटे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता