ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

नीतीश पर दिख रहा उम्र का असर, विजय सिन्हा बोले- कुर्सी जाने के डर से मौन हैं मुख्यमंत्री

BUXAR: किसानों के साथ पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर हुए बवाल के बाद बक्सर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। विजय स

नीतीश पर दिख रहा उम्र का असर, विजय सिन्हा बोले- कुर्सी जाने के डर से मौन हैं मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
4 मिनट

BUXAR: किसानों के साथ पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर हुए बवाल के बाद बक्सर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि बड़ी से बड़ी घटना हो जाती है और मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। चाहे किसानों का मामला हो या चंद्रशेखर सिंह का विवादित बयान मुख्यमंत्री हर समस्या से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार की चुप्पी बता रही है कि उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है या उनपर बढ़ते उम्र का असर होने लगा है। मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं, उन्हें पर मुद्दे पर जनता को जवाब देना होगा।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बक्सर में किसानों के साथ जो घटना हुई वह बेहद ही दुख देने वाली है। कही न कहीं पूरे मामले में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। इस घटना ने बक्सर के किसानों और आम लोगों को उत्तेजित करने का काम किया है। सरकार की दमनकारी नीति लोगों के बीच भय का वातावरण बना रही है। अगर समय रहते सरकार पुलिसिया जुल्म पर अंकुश नहीं लगाती है तो आने वाले समय में लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा। बेगुनाह लोगों के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर सरकार जो लोगों को डराने की कोशिश कर रही है, बीजेपी उसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। 


उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की जायज मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। बिहार सरकार जो रेट तय करेगी जब उसे केंद्र सरकार देने को तैयार है तो सरकार और जिला प्रशासन इसे गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है। किसान जब इतने दिनों से आंदोलन कर रहे थे तो जिला प्रशासन आंखें मूंदकर क्यों बैठी हुई थी। जो पदाधिकारी इस घटना के लिए जिम्मेवार हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। समाधान यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए। सरकार निर्दोष लोगों को फंसाकर जुल्म करना बंद करे।


नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो ऐसा माना जाएगा कि वे सिर्फ समाज में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और समस्या को बढ़ाना चाहते हैं। नीतीश कुमार के पास परेशान जनता की समस्या का कोई समाधान नहीं है। चाहे किसानों का मामला हो या चंद्रशेखर सिंह का मुख्यमंत्री हर समस्या से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहे हैं। जब बेरोजगारों पर लाठीचार्ज होता है तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं है। किसानों के घर में घुसकर पुलिस बर्बरतापूर्वक पिटाई करते हैं तब भी सीएम कहते हैं कि उन्हें पता नहीं। मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं, समस्या का सामधान करें नहीं तो जनता उनकी विदाई यात्रा कर देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या तो कुर्सी जाने के डर में हैं या फिर उनके ऊपर उम्र का प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।