ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर बक्सर में हमला, किसानों का विरोध देखकर भागे

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे आज किसानों के बीच पहुंचे तब जमकर विरोध होने लगा। गुस्साएं लोगों ने इस दौरान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर बक्सर में हमला, किसानों का विरोध देखकर भागे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे आज किसानों के बीच पहुंचे तब जमकर विरोध होने लगा। गुस्साएं लोगों ने इस दौरान उनकी गाड़ी पपर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। अश्विनी चौबे को भारी विरोध का सामना करना पड़ गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ को देख सांसद को वहां से भागना पड़ गया।  


बता दें कि पिछले 83 दिनों से मुआवजे को लेकर किसानों की तरफ से जो आंदोलन चलाया जा रहा था। उसकी सुध अश्विनी चौबे ने भले ही ना ली हो लेकिन 2 दिन पहले जब पुलिस ने किसानों के घर में घुसकर रात के वक्त बर्बरता से पिटाई की और फिर किसानों का गुस्सा भड़का पुलिस की गाड़ियां जलाई गई और उसके बाद जो बवाल मचा अश्विनी चौबे यह सब कुछ देख कर चौसा पहुंचे थे जहां उन्हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ गया।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा देखने को मिला है। नाराज लोगों ने अश्विनी चौबे के काफिले के सामने विरोध करना शुरू कर दिया। ईट और पत्थर उनकी गाड़ियों पर फेंके गए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि विरोध का सामना करते हुए अश्विनी चौबे वहां से भाग खड़े हुए। जो तस्वीरें बक्सर के चौसा से सामने आई हैं वह बता रही हैं कि अश्विनी चौबे अगर वहां से जान बचाकर नहीं भागते तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।



टैग्स