ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर उठायी बिहार को विशेष राज्य की मांग, कहा-हठधर्मिता छोड़े केंद्र सरकार

BUXAR: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े। समाधान यात्रा के दौरान बक्सर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर उठायी बिहार को विशेष राज्य की मांग, कहा-हठधर्मिता छोड़े केंद्र सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े। समाधान यात्रा के दौरान बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जे का फायदा बताया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देती तो आज तस्वीर कुछ और होती।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें क्या मालूम इस पिछड़ेपन का दर्द! उनका राज्य तो पहले से ही विकसित था। उन्होंने कहा कि अपनी हठधर्मिता छोड़े और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देकर विशेष पैकेज देने से उस राज्य के साथ पूरे देश का विकास होगा। 


सीएम नीतीश ने कहा कि किसी भी स्थिति में केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। लेकिन इस मामले पर  हठधर्मिता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जनता दल यूनाइटेड लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रही है। इससे पहले जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तब भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग रखी गयी। एक बार फिर लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात उठाई है।