ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

‘बिहार में हमारी नहीं नीतीश की सरकार.. हम तो सिर्फ डोली ढोने वाले’ सुधाकर बोले- पता था कि दूल्हे को ज्यादा दिन नहीं ढो सकेंगे

BUXAR: बिहार की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कभी मोर्चा खोल दिया था। अपने बयानों के कारण आखिरकार सुधाकर सिंह को मंत

‘बिहार में हमारी नहीं नीतीश की सरकार.. हम तो सिर्फ डोली ढोने वाले’ सुधाकर बोले- पता था कि दूल्हे को ज्यादा दिन नहीं ढो सकेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बिहार की सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री रहते हुए सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कभी मोर्चा खोल दिया था। अपने बयानों के कारण आखिरकार सुधाकर सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बावजूद इसके सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सुधारकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश पर जोरदार हमला बोला है और बताया है कि उन्होंने क्यों मंत्री पद छोड़ दिया था?


बक्सर के चौसा में निर्माणाधीन पावर प्लांट के समक्ष धरना पर बैठे किसानों के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। सुधाकर ने कहा कि बिहार में आरजेडी की सरकार नहीं है बल्कि नीतीश कुमार की सरकार है, जो पिछले 18 साल से चल रही है।


सुधाकर सिंह ने कहा कि हमलोग दूल्हा का डोली ढोने वाले लोग हैं। उसमें हम भी 45 दिनों तक दूल्हा को डोली ढोए थे। हमने 45 दिन में इसलिए छोड़ दिया कि हमको मालूम था कि इस दूल्हे (नीतीश कुमार) को बहुत दिनों तक ढो नहीं पाएंगे।


वहीं जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना जरूरी था लेकिन जिस तरह से जातियों की संख्या कम और ज्यादा को लेकर कुछ लोग जिस तरह से राजनीति कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। जातीय गणना का मकसद यह नहीं की कौन ज्यादा है और कौन-कम है। इसका सिर्फ एक ही मकसद है कि समाज में पिछड़े हुए लोगों का कैसे उत्थान हो सके।