ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बजट सत्र से पहले गतिरोध खत्म करने की पहल, केंद्र सरकार ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट कुछ ही दिन में सदन में पेश करेगी। आगामी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को

बजट सत्र से पहले गतिरोध खत्म करने की पहल, केंद्र सरकार ने इस दिन बुलाई सर्वदलीय बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट कुछ ही दिन में सदन में पेश करेगी। आगामी 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार न हो और सदन को अच्छी तरह से संचालित किया जा सके इसको लेकर सरकार की तरफ से पहल की गई है। 


दरअसल, संसद के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। नीट पेपर लीक मामले को लेकर सदन में विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को लेकर भी सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की थी।


अब जब 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, सरकार गतिरोध को खत्म करना चाह रही है। केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार की तरफ से तमाम गतिरोधों को खत्म करने की कोशिश की जाएगा।


23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश करेंगी। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को विश्वास है कि सरकार उनके बारे में जरूर सोंचेगी।