ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

PM उम्मीदवार के सवाल पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा.. 2024 में ममता बनर्जी बहुत बड़ी गेम चेंजर बनकर सामने आएंगी

PATNA: विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा मीडिया के इस सवाल पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में ममता बनर्जी भी एक बहुत बड़ी

PM उम्मीदवार के सवाल पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा.. 2024 में ममता बनर्जी बहुत बड़ी गेम चेंजर बनकर सामने आएंगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा मीडिया के इस सवाल पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2024 में ममता बनर्जी भी एक बहुत बड़ी गेम चेंजर बनकर सामने आएंगी।


वही दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर कहा कि इस शानदार जीत के लिए वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की जनता और आप कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें पता था कि दिल्ली का मेयर आप से होगा। 


शिवसेनना के सिंबल-नाम को लेकर कहा कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। महाराष्ट्र के लोगों को न्याय जरूर मिलेगा। वही विपक्षी एकता पर बिहारी बाबू ने कहा कि नीतीश कुमार एक परिपक्व राजनेता हैं, पूरा देश विपक्षी एकता की मांग करता रहा है। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से विपक्षी दल एक साथ आएंगे और देश में बहुत जल्द एक एकजुट विपक्ष देखेगा।  


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के बुरे दिन दूर नहीं हैं क्योंकि वे अपने वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर विपक्ष संकल्प लेता है तो बीजेपी 100 से भी नीचे आ जाएगी। वही अडानी के मामले पर कहा कि मैं यह नहीं कहता कि कौन ईमानदार है और कौन भ्रष्ट लेकिन ईमानदारी और पारदर्शिता एक साथ होनी चाहिए। 


आगे उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को देश का नेतृत्व करने के लिए सक्षम माना जाता है तो तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बन जाते हैं तो क्या गलत है। वही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के संबंध में निर्णय लेने में सक्षम है लेकिन मुझे लगता है कि 2024 में ममता बनर्जी एक गेम चेंजर के रूप में उभर सकती हैं। ममता बनर्जी बहुत शक्तिशाली और सक्षम मुख्यमंत्री हैं।