ब्रेकिंग
बिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस बिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस

बीजेपी पर हमला और CM नीतीश पर तंज, नालंदा में जमकर बरसे तेजस्वी, कहा ... कोई माई का लाल है..

NALANDA : जन विश्वास यात्रा के तहत राजद नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले के एकंगरसराय पहुंचे। यहां श्री शुकदेव एकेडमी खेल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान

बीजेपी पर हमला और CM नीतीश पर तंज, नालंदा में जमकर बरसे तेजस्वी, कहा ...  कोई माई का लाल है..
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : जन विश्वास यात्रा के तहत राजद नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले के एकंगरसराय पहुंचे। यहां श्री शुकदेव एकेडमी खेल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि - . आज से यह लड़ाई छिड़ गई है और हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। 


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार राजद को मौका दें क्योंकि बिहार को एकजुट और बेहतर बनाना है। आपने जो भरोसा और प्यार राजद पर जताया था, उसके आभारी हूं। हम आपका विश्वास लेने आए हैं। आज से यह लड़ाई छिड़ गई है। हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं।  तेजस्वी यादव आपके लिए मर-मिटने को तैयार रहेगा। हमें नया बिहार बनाना है। 


राजद नेता ने कहा कि, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, कारखाना आदि बेहतर हो, इसमें हम लगे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि- 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जब तेजस्वी आया तो नियुक्ति पत्र बंटवाने का काम किया। नीतीश कुमार के मन में खोट था कि नौकरी, जातीय आधारित गणना का क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा।


 उन्होंने कहा कि जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी लेंगे। उप मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों नौकरी देने का काम किया। अगर एक मौका मिला तो हर एक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे। भाजपा वालों ने 2 लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है। नीतीश कुमार 3 साल में 3 बार शपथ ले रहे हैं। 


उधर, तेजस्वी ने कहा कि सरकार जाने के बाद ईडी से जांच कराई जा रही है. अगर कोई दंगा-फसाद कराने का काम करेगा तो उसके लिए तेजस्वी यादव खूंटा गाड़कर खड़ा है। कोई माई का लाल है..? हमें बिहार को एकजुट और बेहतर बनाना है। राजद नेता ने आगे कहा कि बीजेपी डराना चाहती है। जब लालू जी नहीं झुके तो लालू जी का लड़का भी नहीं झुकेगा। जितनी पार्टियों का कचरा है, सब बीजेपी में जा रहा है। मोदी की गारंटी वाली बीजेपी में चाचा नीतीश कुमार की कोई गारंटी ले सकता है क्या।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता