ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला

BJP ने तय किये मंत्रियों के नाम, JDU को लिस्ट मिलते ही होगा कैबिनेट विस्तार

PATNA : लगभग ढाई महीने से चल रहा नीतीश कैबिनेट का विस्तार अब जल्द ही हो जाएगा. इसके लिए बीजेपी जल्द ही अपने कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप

BJP ने तय किये मंत्रियों के नाम, JDU को लिस्ट मिलते ही होगा कैबिनेट विस्तार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लगभग ढाई महीने से चल रहा नीतीश कैबिनेट का विस्तार अब जल्द ही हो जाएगा. इसके लिए बीजेपी जल्द ही अपने कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपने वाली है. इस लिस्ट के मिलते ही एनडीए मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की लंबी बैठक चली. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से मंत्री बनने वाले नामों को फाइनल कर दिया है.


जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की जो बैठक हुई उसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी और प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र भी शामिल हुए. इस बैठक में राज्य कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर एक-एक कर चर्चा की गई. पार्टी ने यह तय किया है कि सभी वर्गों को मंत्रिमंडल में तरजीह दी जाए और क्षेत्रीय समानता का भी ख्याल रखा जाए.


बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी ज्यादातर नए चेहरों को कैबिनेट में जगह देने का मन बना चुकी है. हालांकि कुछ ऐसे पुराने चेहरों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला. इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि पुराने और दिग्गज चहरों को पार्टी एक बार वापस कैबिनेट में शामिल करेगी. हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच कैबिनेट में साझेदारी का फार्मूला क्या होगा. 


जनता दल यूनाइटेड के नेता कहते आ रहे हैं कि बीजेपी के साथ उनकी हिस्सेदारी बराबरी की होनी चाहिए लेकिन बिहार विधानसभा में अंकगणित को देखते हुए बीजेपी कैबिनेट में जेडीयू के मुकाबले ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है. मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी को एक-एक मंत्री पद दिया गया है और इस बात की संभावना नहीं दिखती है कि इन दोनों नेताओं को मंत्री कोटे में कोई और जगह मिल पाएगी. 19 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है और अब यह बात पक्की हो गई है कि उसके पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. 

टैग्स