ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक, नये साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ 7 राज्यों के बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष!

DELHI: संगठन चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सभी राष्ट्रीय महासचिव, संगठन चुनाव प्रभारी, सह प

 संगठन चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक, नये साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ 7 राज्यों के बदलेंगे प्रदेश अध्यक्ष!
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: संगठन चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में बीजेपी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सभी राष्ट्रीय महासचिव, संगठन चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और चुनाव अधिकारी मौजूद थे। 


भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन स्तर पर जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। वही नये साल में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल सकता है। दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई। 


बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। जेपी नड्डा जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बने और 2020 में पू्र्णकालिन अध्यक्ष बनाये गये। वैसे तो जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में ही खत्म हो चुका था लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।


 भाजपा के संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल तक लगातार अध्यक्ष रह सकता है। जेपी नड्डा के केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने के बाद उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना खत्म हो चुकी है। वही भाजपा में एक व्यक्ति-एक पद का भी नियम बना हुआ है।