ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

सर्वे से बीजेपी को लगा है बड़ा झटका, तेजस्वी बोले- 14 वालों को 24 में नहीं आने देंगे

PATNA: पूर्णिया में आज महागठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी घटक दल

सर्वे से बीजेपी को लगा है बड़ा झटका, तेजस्वी बोले- 14 वालों को 24 में नहीं आने देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया में आज महागठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जा रही है। रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता राजधानी पटना से पूर्णिया के लिए कूच कर गए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं, पश्चिम चंपारण में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह पटना में किसान-मजदूर समागम को संबोधित करेंगे। पूर्णिया रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करना महागठबंधन का एकमात्र लक्ष्य है। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर भी तेजस्वी ने जोरदार हमला बोला है।


पूर्णिया जाने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम लोगों का इस से कोई मतलब नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा और कौन प्रधानमंत्री बनेगा। महागठबंधन को सिर्फ इससे मतलब है कि 2014 में जो लोग आए, वह 2024 में नहीं आएं। रैली में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर तेजस्वी बोले कि महागठबंधन का फोकस सिर्फ और सिर्फ 24 में भाजपा की विदाई पर है।


अमित शाह के दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि पिछले दिनों बीजेपी ने जो सर्वे कराया है उससे उसे गहरा धक्का पहुंचा है, इसलिए अमित शाह बार-बार बिहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की संपत्तियां बेची जा रही है और इन लोगों को न तो देश से मतलब है ना ही राज्य से कोई लेना देना है। बीजेपी के लोग सिर्फ और सिर्फ चुनाव की तैयारियों में लगे रहते हैं। अमित शाह पॉलिटिकल पार्टी के नेता हैं तो आए हैं। इन लोगों का काम ही है सिर्फ चुनाव की तैयारी करना।

टैग्स