ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

BJP की सरकार बनी तो मस्जिद से उतरेंगे लाउडस्पीकर, बोले गिरिराज सिंह ... इनके CM बनते ही सड़क किनारे से हटेगा कब्रिस्तान

BEGUSARAI : बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, बिहार में योगी जैसा सीएम होना चाह

 BJP की सरकार बनी तो मस्जिद से उतरेंगे लाउडस्पीकर, बोले गिरिराज सिंह ... इनके CM बनते ही सड़क किनारे से  हटेगा कब्रिस्तान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा है कि, बिहार में योगी जैसा सीएम होना चाहिए। इसके लिए बिहार में सम्राट चौधरी का चेहरा सबसे काबिल है।  जो आएंगे तो बिहार का विकास होगा और जरूरत पड़ी तो लाउडस्पीकर बिहार से भी उतार दिया जाएगा। इतना ही नहीं बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो किसी भी मंदिर को तोड़ कर मस्जिद नहीं बना पाएगा। 


दरअसल, बेगूसराय में भाजपा के तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री और इलाके के सांसद गिरिराज सिंह अपने चिरपरचित अंदाज में नजर आए। गिरिराज सिंह ने कहा कि - अगर बिहार में लाउडस्पीकर मंदिर से हटवाया जाता है तो मस्जिद से भी हटाना होगा। आज सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है उस समय बेगूसराय में एक डीएम ने सौदा किया। इस दौरान सिमरिया से लेकर खगड़िया तक हजारों मंदिरों को हटा दिया गया। क्या वे मंदिर के किनारे से कब्रिस्तान भी हटना चाहिए या नहीं। यह न्याय तभी मिलेगा जब बिहार में योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री आएगा और इसके लिए सम्राट चौधरी ही चेहरा हैं। 

वहीं, इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प ले लिया है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है और 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से हटाकर भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।  सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी को लेकर भी कहा कि उन्होंने संकल्प लेकर पगड़ी बांधी थी कि जब तक 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से उतार नहीं फेंकेंगे तब तक यह पगड़ी सिर से नहीं उतारेंगे। आज बिहार में अपराधियों को अरेस्ट करने के बदले उनको छोड़ा जा रहा है । उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी तो अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।  


आपको बताते चलें कि, बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अभिनंदन समारोह के मौके पर गिरिराज सिंह के तरफ से पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ किया। गिरिराज सिंह ने कहा ,  पीएम की कुर्सी पर सुपर इंसान बैठा है जिनका नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन से सम्राट चौधरी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उसी दिन से लोग नारा लगा रहे हैं कि बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी हो। मंच से नारे लगवाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो। वहां बैठे लोग भी एक सुर में यही बात कहने लगे। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री की जरूरत है।  

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता