ब्रेकिंग
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्याय19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्याय

BJP का मिशन 2024: फिर बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इस जिले में करेंगे बड़ी रैली

MUZAFFARPUR: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार को लेकर है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अब खबर

BJP का मिशन 2024: फिर बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इस जिले में करेंगे बड़ी रैली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मिशन 2024 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार को लेकर है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शाह जल्द ही एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। इस बार अमित शाह मुजफ्फरपुर आ रहे हैं, जहां वे एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी। बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। शाह ने नीतीश कुमार को सचेत करते हुए कहा था कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। आरजेडी की तुलना तेल से करते हुए शाह ने कहा था कि तेल अगर पानी मिल जाए तो उसे गंदा कर देता है।


एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उनकी रैली के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। फिलहाल तारीखों का एलान नहीं किया गया है हालांकि कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी नवंबर में अमित शाह मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल का चयन होने के बाद बीजेपी शाह के बिहार आनमन का औपचारिक एलान करेगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गए हैं।