ब्रेकिंग
Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला; अनंत सिंह के घर बंटने लगे गुलाब जामुन✦बिहार में 1 नवंबर से... क्या सच में बंद होने वाला है मिड-डे मील? 6 महीने से फंड गायब, शिक्षकों का अल्टीमेटम✦ Bihar MLC Election: वोटों की गिनती में क्यों लग सकता है समय? आयोग ने बताया कब आएगा शिक्षक और स्नातक सीट का रुझान✦दिवाली-छठ पर घर आना हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार

BJP के खिलाफ बोलने पर होती है CBI की रेड, कांग्रेस नेता बोले ... विपक्ष को किया जा रहा प्रताड़ित

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज अहले सुबह सीबीआई की रेड शुरू हो चुकी है। राबड़ी आवास पर 15 लोगों की टीम रेड करने पहुंची है। यह टीम बिहार की पूर्व म

BJP के खिलाफ बोलने पर होती है CBI की रेड, कांग्रेस नेता बोले  ...  विपक्ष को किया जा रहा प्रताड़ित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज अहले सुबह सीबीआई की रेड शुरू हो चुकी है।  राबड़ी आवास पर 15 लोगों की टीम रेड करने पहुंची है। यह टीम बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री से IRCTC घोटाला मामले यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूछताछ कर रही है। रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। इस बीच अब सीबीआई की इस रेड को लेकर कांग्रेस के तरफ से पार्टी के विधायक शकील अहमद के तरफ से इस पूरे मामले को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। 


कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने कहा है कि, केंद्र सरकार के पास आम जनता के फायदे के लिए कोई भी योजना नहीं है। इनके आम देश में रह रहे लोगों के लिए कोई काम नहीं है। इसलिए ये लोग एजेंसियों को अपने कब्जे में लेकर इस तरह का काम करते रहती है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, लालू परिवार पर सीबीआई की रेड कोई बड़ी बात नहीं है। 


उन्होंने कहा कि, आज देश के विपक्ष में बैठी कोई भी पार्टी के नेता यदि भाजपा के खिलाफ कुछ भी बोलते हैं या उनके खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं तो सीबीआई की रेड पड़ जाती है। जबकि कोई नेता यदि भाजपा का गुणगान करता है तो ये लोग उनके साथ मिलकर कालाबाजरी शुरू कर दते हैं। वर्तमान में भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को प्रताड़ित करने के लिए सीबीआई की रेड करवाती है। केंद्र सरकार एजेंसिओं के माध्यम से सबको प्रड़तारित करती है। इसका गलत इस्तेमाल कर रही है। सरकार का आचरण ही यही है जो उसके विरोध में बोलेगा उसको प्रताड़ित किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, बिहार में वतर्मान में विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच आज से सत्र शुरू होने से पहले सीबीआई के तरफ से राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की गई है।  इससे पहले एजेंसी ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती के इनके करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं। आरजेडी नेता लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को सीबीआई ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था। भोला 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता