ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन के लिए बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया एलान, इन 45 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: भाजपा ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है. पार्टी के कुल 45 बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। अमित शाह के दौरे के बाद चुनाव अभियान समिति का एलान किया गया है.

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कुल 45 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


इस समिति में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, ऋतुराज सिन्हा और रवि शंकर प्रसाद जैसे कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। ये सभी नेता चुनाव अभियान समिति की कमान संभालेंगे और पूरे बिहार में अभियान की नियमित समीक्षा भी करेंगे।


दरअसल, बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे। दो दिनों के दौरे के दौरान शाह ने लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में शाह ने बिहार चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया था।


अमित शाह के वापस दिल्ली लौटने के बाद बिहार बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का एलान कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने 45 सदस्सीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को जगह दी गई है। बीजेपी की इस घोषणा को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना


Bihar Election 2025: बिहार इलेक्शन के लिए बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया एलान, इन 45 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता