ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

लालू का फोन आने के बाद पहली बार बोले BJP विधायक ललन पासवान, RJD अध्यक्ष ने कोरोना का बहाना बनाने को कहा

PATNA : सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्स निदेशक के बंगले में हैं और वहीं से बिहार के राजनीति में एक्टिव हैं. इन दिनों लालू प्रसाद यादव का एक ऑडि

लालू का फोन आने के बाद पहली बार बोले BJP विधायक ललन पासवान, RJD अध्यक्ष ने कोरोना का बहाना बनाने को कहा
Anamika
2 मिनट

PATNA : सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों रिम्स निदेशक के बंगले में हैं और वहीं से बिहार के राजनीति में एक्टिव हैं. इन दिनों लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक ललन पासवान को कॉल किया है. 

लालू यादव का फोन आने के बाद पहली बार  BJP विधायक ललन पासवान ने कहा कि हां लालू यादव ने मुझे फोन किया था और उस वक्त मैं सुशील मोदी के आवास पर मौजूद था. पहले तो मुझे लगा कि उन्होंने बधाई देने के लिए कॉल किया है पर उन्होंने मुझे कहा कि सरकार गिराना है और इसलिए स्पीकर चुनाव में हमारा साथ दो. 

ललन पासवान ने बताया कि जब हमने बताया कि मैं पार्टी का एक चेहरा हूं और ऐसा कैसे कर सकता हूं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें कुछ नहीं करना है तुम वोटिंग के दिन सदन में अनुपस्थित हो जाओं. ललन पासवान ने कहा कि मैं उस वक्त सुशील मोदी के साथ था और उन्हें ये सारी बातें बताई. संयोग से सारी बातें फोन में रिकॉर्ड हो गई और वह आप सब के सामने है. 


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता