ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर

बिना दूल्हे के निकलेगी विपक्षी दलों की बारात! ललन सिंह बोले- लोकसभा चुनाव के बाद पटना में तय होगा पीएम उम्मीदवार

PATNA: बीजेपी के खिलाफ 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विपक्षी दल

बिना दूल्हे के निकलेगी विपक्षी दलों की बारात! ललन सिंह बोले- लोकसभा चुनाव के बाद पटना में तय होगा पीएम उम्मीदवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों की इस बैठक में सभी दलों के नेता आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे लेकिन इश बैठक से पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ी बात कह दी है। ललन सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह तय होगा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 23 जून को बैठक होने वाली है, उसी तरह से चुनाव जीतने के बाद बैठक होगी और पटना में तय होगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।


दरअसल, जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया है। एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लिया। इसके बाद से वे लगातार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री की पहल रंग लाई है और 23 जून को सभी विपक्षी दलों के नेता पटना आ रहे हैं। 18 दलों के बड़े नेता बैठक में शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी बैठक में आने के लिए राजी हो गए हैं। इस बैठक में 2024 के लोगसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी।


वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा यह नारा लगाने पर कि देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो, इसपर ललन सिंह भड़क गए और कहा कि नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं बल्कि वे भाजपा मुक्त देश के निर्माण के लिए आगे बढ़े हैं और विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। इस तरह के नारों से विपक्षी एकता में बाधा आती है इसलिए कार्यकर्ता कभी इस तरह का काम नहीं करें। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस तरह का नारा नहीं लगाएं। ललन सिंह ने कहा कि जब लोकसभा का चुनाव संपन्न हो जाएगा और देश भाजपा मुक्त बन जाएगा तब, जिस तरह से 23 जून को बैठक में सभी दल मिलकर रणनीति तय करेंगे उसी तरह से चुनाव के बाद पटना में बैठक कर सभी दल मिलकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता