ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

बिहार नगर निकाय चुनाव 2023: BJP विधायक विनय बिहारी की पत्नी हारीं, उपसभापति पद के लिए आजमा रही थीं किस्मत

BETTIAH: बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों के कुल 54 नगर निकायों के लिए 9 जून को वोटिंग हुई थी। आज सुबह से ही मतगणना का काम जारी है और अब धीरे-धीरे चुनाव के नतीजे भी सामने आने

बिहार नगर निकाय चुनाव 2023: BJP विधायक विनय बिहारी की पत्नी हारीं, उपसभापति पद के लिए आजमा रही थीं किस्मत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों के कुल 54 नगर निकायों के लिए 9 जून को वोटिंग हुई थी। आज सुबह से ही मतगणना का काम जारी है और अब धीरे-धीरे चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। चुनाव में किस्मत आजमा रही लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहार को हाल का मुंह देखना पड़ा है। चंचला बिहारी को चुन्नी देवी ने 409 वोटों से पराजित किया है।


दरअसल, इस चुनाव में जिले के लोगों की नजर मच्छगावां नगर पंचायत के परिणाम पर टिकी हुई थी। नवगठित नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में लौरिया से बीजेपी विधाय विनय बिहारी की पत्नी चंचला बिहारी उपसभापति की रेस में थीं लेकिन उन्हें इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। उपसभा पति पद की दौड़ में शामिल चुन्नी देवी ने चंचला बिहारी को पटखनी दे दी।


मच्छगावां नगर पंचायत में सभापति पद पर अश्विनी कुमार ने जीत दर्ज की है जबकि विधायक की पत्नी को हराकर चुन्नी देवी उपसभापति निर्वाचित हुई हैं। चंचला बिहारी और चुन्नी देवी के बीच सीधी टक्कर थी। बीजेपी विधायक विनय बिहार ने अपना पूरा जोर चुनाव में लगा दिया था बावजूद इसके जनता ने उनकी पत्नी को नकार दिया और चुन्नी देवी को अपना आशीर्वाद दिया है।