ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहारियों को मुफ्त में AK-47 दे सरकार, BJP विधायक बोले.. कश्मीर में आतंकियों से निपटने का यही उपाय

PATNA : कश्मीर घाटी में आतंकियों की तरफ से लगातार बिहारियों को निशाना बनाए जाने के बाद अब बिहार में इस मामले को लेकर सियासी उबाल देखने को मिल रहा है. बिहार में बीजेपी विधायक ज्ञाने

बिहारियों को मुफ्त में AK-47 दे सरकार, BJP विधायक बोले.. कश्मीर में आतंकियों से निपटने का यही उपाय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कश्मीर घाटी में आतंकियों की तरफ से लगातार बिहारियों को निशाना बनाए जाने के बाद अब बिहार में इस मामले को लेकर सियासी उबाल देखने को मिल रहा है. बिहार में बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बिहारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि कश्मीर घाटी में रहने वाले बिहारियों को सरकार मुफ्त में एके-47 दे, यही एमात्र उपाय है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार बाहर के लोगों को एके-47 मुहैया कराए तभी वहां हालात तक ठीक हो पाएंगे.


बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि कश्मीर में इस तरह से गरीबों को मारना आतंकियों की कायराना हरकत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को बाहर से आये लोगों को एकजुट कर उनके लिए रोजगार और रहने-खाने की व्यवस्था करने चाहिए. इसके अलावा उनकी सुरक्षा के इन लोगों को लाइसेंस देकर फ्री में एके-47 मुहैया करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी एके-47 के अलावा और किसी हथियार से सुनने वाले नहीं हैं. 


ज्ञानू ने कहा कि बिहार में भी सरकार मजदूरों के रोजगार के लिए कई व्यवस्थाएं चला रही हैं. छोटा कारोबार करने वालों को बाहर जाने की ही जरूरत नहीं है. छोटे कारोबारी अपने घर पर रहकर भी अच्छा कमा सकते हैं. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता