ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

Bihar Assembly Winter Session: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सेंट्रल हॉल में हंगामा करने लगीं महिला MLC, सीएम नीतीश कुमार ने कहा- तुम बैठ जाओ

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आरजेडी की महिला MLC उर्मिला ठाकुर अचानक हंगामा करने लगीं। साउंड सिस्टम खराब होने से उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी, लेकिन सभी की नजरें उनकी ओर थी

Bihar Assembly Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकान सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान विधान परिषद की सदस्य उर्मिला ठाकुर जोर-जोर से हंगामा करने लगीं, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बैठाया।


दरअसल, बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा था। इसी दौरान आरजेडी की महिला एमएलसी उर्मला ठाकुर किसी बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए जोर-जोर से हल्ला करने लगीं हालांकि सेंट्रल हॉल का साउंड सिस्टम खराब होने के कारण उनकी आवाज नहीं आ रही थी। सेंट्रल हॉल में मौजूद सभी सदस्य उनकी तरफ ही देख रहे थे।


जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी ध्यान महिला एमएलसी की तरफ गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्मिला ठाकुर को बैठने का इशारा किया। सीएम ने कहा कि तुम बैठ जाओ, इसके बाद सीएम की बात सुनकर आरजेडी एमएलसी अपनी जगह पर बैठ गईं। इस दौरान सेंट्रल हॉल में सभी सदस्य थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए।


बता दें कि बिहार विधानसभा के शीतकान सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। हालांकि राज्यपाल के अभिभाषण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन से गायब रहे। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता