ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

Bihar Assembly Monsoon session: वोटर लिस्ट को लेकर बिहार में सियासी संग्राम, विपक्ष के चुनाव बहिष्कार की धमकी से गरमाई सियासत

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट विवाद ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है। तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार के बयान के बाद कांग्रेस ने भी समर्थन जताया है, जबकि एनडीए ने विपक्ष पर साजिश और झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्षी नेताओं के बयानों से साफ है कि यह मुद्दा आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी बहस बनने जा रहा है। तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार की संभावना वाले बयान के बाद अब महागठबंधन के अन्य नेता, कांग्रेस और राजद के विधायक, भी खुलकर मैदान में आ गए हैं।


चुनाव बहिष्कार को कांग्रेस का समर्थन

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक राजेश कुमार ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट विवाद को लेकर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। हम कोई भी फैसला लेने को तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जनता की राय लेकर चुनाव बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के वोट काटे जा रहे हैं, जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इस साजिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चुनाव आयोग को इसमें सफल नहीं होने देंगे।


वोटर लिस्ट के मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे

वहीं राजद विधायक मुकेश रोशन ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें एक मिनट भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सदन में जो किया, उसके लिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। मुकेश रोशन ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि हम वोटर लिस्ट के मुद्दे पर किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर बहिष्कार करना पड़ा, तो करेंगे।


चुनाव बहिष्कार की चेतावनी बेबुनियाद

उधर, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव की चुनाव बहिष्कार की चेतावनी को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ डर फैलाने की कोशिश है। जो गलत लोग हैं उन्हें हटाया जा रहा है और सही लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव में उतरेगा और जीत दर्ज करेगा।


अवैध वोटर्स का काम काटने से विपक्ष नाराज

वहीं भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और महागठबंधन चुनाव बहिष्कार जैसी बात कभी नहीं कर सकते। चुनाव आयोग किसी के दबाव में नहीं आएगा। सही नाम वोटर लिस्ट में रहेगा, गलत लोगों को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष इसलिए नाराज है क्योंकि अवैध तरीके से शामिल नामों को हटाया जा रहा है।

पटना से विश्वजीत आनंद और प्रेम राज की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता