ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, तेजस्वी से इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आज दूसरे दिन बीजेपी ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा किया है। बीजेपी के विधायक तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। सदन की कार्

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन के बाहर BJP का जोरदार हंगामा, तेजस्वी से इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आज दूसरे दिन बीजेपी ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा किया है। बीजेपी के विधायक तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्य विधानसभा के गेट पर जमा हो गए और तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की है।


दरअसल, नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। जिसपर 12 जुलाई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। बीजेपी विधायकों का कहना है कि एक चार्जशीटेड मंत्री लोकतंत्र के मंदिर में बैठे इससे बड़े दुर्भाग्य की बात कुछ और नहीं हो सकती है।


ऐसे में सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने हाथ में पोस्टल लेकर हंगामा किया और डिप्टी सीएम तेजस्वी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले कल मानसून सत्र की शुरुआत से पहले भी बीजेपी ने तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी और कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुप्पी तोड़कर इसका जवाब देना होगा।