ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार में ‘VIP टॉयलेट ! एक दिन वाले Toilet पर 4.71 लाख का खर्चा, गरीब राज्य में VIP इंतजाम...खजाने से लाखों-लाख की निकासी

प्रगति यात्रा के दौरान एक दिन के लिए बनाए गए VIP Toilet और यूरिनल पर 4.71 लाख रुपये खर्च किए गए। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने महालेखाकार को भेजे पत्र में राशि की स्वीकृति और निकासी की जानकारी दी है।

Bihar News, VIP Toilet Bihar, PHED Bihar, Raniganj VIP Toilet, CM Pragati Yatra, Bihar Government Expenditure, Araria PHED, Nityanand Prasad, Bihar VIP Facility, Public Health Engineering Department
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार जैसे गरीब राज्य में एक दिन के लिए वीआईपी Toilet बनाने पर लाखों- लाख रू खर्च किए जा रहे हैं. यह किसी की जेब से नहीं बल्कि सरकार के खजाने का खर्च हो रहा. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एक दिन और एक जगह के लिए अस्थाई तौर पर बनाए गए V.I.P Toilet पर 4-5 लाख रू खर्च कर रहा है. 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता प्रमुख नित्यानंद प्रसाद ने 2 जून को महालेखाकार को पत्र भेजा है. जिसमें V.I.P Toilet के निर्माण पर खर्च हुई राशि निकासी के संबंध में जानकारी दी है. विभाग की तरफ से कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के अंतर्गत V.I.P Toilet and urinal का निर्माण कराया गया था. 22 जनवरी 2025 को रानीगंज में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर यह वीआईपी कार्य कराए गए थे. 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की तरफ से कहा गया है कि 22  जनवरी 2025 को Raniganj प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराये गये V.I.P Toilet कार्यों के लिए ₹4,71,691(चार लाख इकहत्तर हजार छः सौ इक्यानबे रू ) की स्वीकृति दी गई है. स्वीकृत राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया होंगे. यह राशि अररिया कोषागार से निकासी की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता