ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

Bihar Vidhansabha Session: विधानसभा में विपक्ष ने उठाया जमीनों के दाखिल खारिज में भ्रष्टाचार का मामला, सरकार के मंत्री बोले- मेरा मुहं ना खुलवाएं

PATNA: विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में आज चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। सदन की कार्यवाही के दौरान एआईएमआईएम के सदस्य अख्तरुल ईमान ने बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभ

Bihar Vidhansabha Session: विधानसभा में विपक्ष ने उठाया जमीनों के दाखिल खारिज में भ्रष्टाचार का मामला, सरकार के मंत्री बोले- मेरा मुहं ना खुलवाएं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में आज चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। सदन की कार्यवाही के दौरान एआईएमआईएम के सदस्य अख्तरुल ईमान ने बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंदर जमीन के दाखिल ख़ारिज के मामले लंबित होने का सवाल मजबूती से उठाया। सरकार की तरफ से विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल ने जवाब दिया।


एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने आरोप लगाया कि DCLR और दूसरे पदाधिकारी रिश्वत लेते हैं और मामले को लंबित रखते हैं। जिसके जवाब मे विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने दोषी अधिकारी के ऊपर करवाई करने के लिए जाना जाता हूं लेकिन आप को बता दूं कि चुनाव के कारण इतने मामले लंबित हुए है जिसे अगले कुछ महीने मे निपटा दिया जायेगा। चुनाव में DCLR और CO सबस ज्यादा काम करते है उनके ऊपर विभाग से जायदा चुनाव से जुड़े काम होते हैं।


इस पर विपक्ष के तरफ से रिश्वत लेने की बात कही गई तो मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजद के विधायकों एवं पूर्व सरकार के मंत्री पर बिना नाम लिए ही चेतावनी देते हुए कहा कि मेरा मुहं ना खुलवाएं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं तो कार्रवाई करने के लिए ही जाना जाता हूं। अब तक 100 से अधिक दोषी अधिकारियों पर एक्शन हुआ है और बाकी जो दोषी होंगे उन पर भी एक महीने कार्रवाई हो जाएगी।


वहीं बीजेपी विधायक पवन जायसवाल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुझे इस विभाग का मंत्री बनने मे थोड़ा लेट हो गया जब से बना हूं सभी दोषियों करवाई हो रही है। मेरा नाम तो कार्रवाई करने के लिए ही विभाग में जाना जाता है।