ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, सेना पर विवादित बयान देने वाले मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव द्वारा सेना पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। मंत्री सुरेंद्र यादव को कैबिनेट से बर्खास्त करने और उनके

बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, सेना पर विवादित बयान देने वाले मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र यादव द्वारा सेना पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। मंत्री सुरेंद्र यादव को कैबिनेट से बर्खास्त करने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।


दरअसल, सदन में आज राज्य सरकार की तरफ से बजट पेश किया जा ना है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री इसराइल मंसूरी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने और सेना को लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र राम को लेकर सदन में सवाल उठाया। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।


मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष दल बीजेपी की सदस्य बेल में पहुंच गए और मामले पर बहस की मांग करने लगे। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मंत्री का सेना को अपमानित करनें का कोई मंशा नहीं था जबकि किसी सदस्य का एफआईआर में नाम डालने का विषय विधानसभा का नहीं हैं।


इस दौरान हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को स्पीकर ने चेतावनी दी। जिसके बाद प्रमोद कुमार ने स्पीकर को उंगुली दिखाते हुए कहा कि उन्हें अधिकार हैं और इसके बाद सदन से निकल गए। इधऱ, बीजेपी के विधायक मंत्री से माफी मांगने के मुद्दे पर अड़े हैं और सदन में जोरदार हंगामा कर रहे हैं।

टैग्स