ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से, 31 मार्च तक चलने वाले सत्र में होंगी कुल 22 बैठकें

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने खास रणनीति बनाई

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने खास रणनीति बनाई है। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान अभिभाषण के साथ होगी। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा जिसके बाद बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। राज्यपाल फागू चौहान सुबह 11:30 बजे दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। 


31 मार्च तक चलने वाले बजट पत्र में कुल 22 कार्य दिवस होंगे। 25 फरवरी को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इस बड़े सत्र में सरकार के सामने विधायी कार्य को निपटाने की चुनौती होगी। वहीं विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को सदन में जमकर घेरेगा। कानून व्यवस्था के साथ-साथ बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल और दारोगा बहाली परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर भी विपक्ष ने सदन में सरकार से जवाब मांगा। एनपीआर लेकर सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति क्या रहती है यह भी देखना दिलचस्प होगा। 


बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की है। सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के दौरा कार्यवाही को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता पक्ष ने कहा है कि वह विधायी प्रक्रिया के तहत विपक्ष के तरफ से उठाए गए तमाम सवालों का जवाब देने को तैयार है। उधर विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि अगर सरकार का रवैया विपक्ष के प्रति सहयोगात्मक रहा तभी सदन की कार्यवाही सुचारू तरीके से चल पाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता