ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर अप्रैल में होंगे चुनाव, इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा पूरा

PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल इसी साल मई महीने में पूरा हो रहा है जबकि एक सीट सारण शिक्षक

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर अप्रैल में होंगे चुनाव, इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा पूरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल इसी साल मई महीने में पूरा हो रहा है जबकि एक सीट सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र MLC केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद खाली हुई है। इन पांच सीटों के लिए आने वाले अप्रैल महीने में चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। 


जिन चार विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव की सीट, गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अवधेश नारायण सिंह, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव कुमार सिंह की सीट और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संजीव श्याम सिंह की सीट शामिल हैं। इसके अलावा MLC केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद खाली सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एक सीट पर भी चुनाव होंगे। संभावना है कि चुनाव आयोग की ओर से मार्च में चुनावा का शेड्यूल जारी किया जाएगा।


इसके साथ ही साल 2024 में विधान परिषद की 11 सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों पर भी अलग से चुनाव कराएं जाएंगे। मई 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के अलावा मंत्री संजय कुमार झा, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, खालिद अनवर, कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा, राजद के डॉ. रामचंद्र पूर्वे, जदयू के रामेश्वर महतो, भाजपा के संजय पासवान और सैयद शाहनवाज हुसेन के साथ हम के संतोष कुमार सुमन का कार्यकाल समाप्त होगा।