ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

कैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ?

परिवहन विभाग में अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर अजब स्थिति सामने आई है। परिवहन सेवा के 19 अधिकारी DTO व समकक्ष पद के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन 18 अधिकारी अब भी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।

Bihar Transport Department, Bihar News, DTO Posting Bihar, Bihar Transport Service, बिहार परिवहन सेवा, जिला परिवहन पदाधिकारी, DTO Vacancy, Bihar Administrative Service, BIPRSE Officers, Transport Depa
© Google
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar News: बिहार में अजब-गजब का खेल चल रहा है. परिवहन विभाग अपने अधिकारियों को बिठाकर रखा है, बिप्रसे के अफसरों को अतिरिक्त प्रभार देकर जिला का काम निबटा रहा. परिवहन सेवा के 18 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें विभाग ने 2026 में जिला परिवहन पदाधिकारी या समकक्ष पद पर प्रमोशन दिया गया. लेकिन आज तक पोस्टिंग नहीं दी गई. हालात ऐसे हैं कि अधिकांश जिलों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डीटीओ के पद पर काबिज हैं. जहां नहीं हैं, वहां अतिरिक्त प्रभार से काम चलाया जा रहा. परिवहन विभाग ने 21 अगस्त को एक और जिला को अतिरिक्त प्रभार के हवाले कर दिया. विभाग की अधिसूचना में शेखपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी को बेगूसराय डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में 21 अगस्त को परिवहन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. 

वर्तमान स्थिति जान कर चौंक जाएँगे.....

परिवहन विभाग ने 6 अप्रैल 2026 को परिवहन सेवा के 17 अफसरों को जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष पद पर प्रोन्नति दिया. इनमें 12 को एडीटीओ से डीटीओ में, जबकि पांच को मोटरयान निरीक्षक से जिला परिवहन पदाधिकारी में प्रोन्नति दी गई. जबकि, परिवहन विभाग विभागीय कैडर के 2 अधिकारी को पूर्व में ही डीटीओ के पद पर प्रोन्नति दे रखा है. वर्तमान में परिवहन विभाग के पास जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष स्तर के 19 विभागीय अधिकारी मौजूद हैं. इसके बाद भी स्थिति ऐसी है कि, 19 में 1 को छोड़ दें तो विभागीय कैडर वाले 18 डीटीओ वेटिंग फॉर पोस्टिंग हैं या फिर पुराने पोस्ट पर ही काम कर रहे.  

बिप्रसे के कितने अफसर बन सकते हैं डीटीओ..? 

परिवहन विभाग ने 29 जनवरी 2020 को अधिसूचना जारी किया. जिसके तहत परिवहन कैडर का गठन हुआ। विभाग के तत्कालीन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में बिहार परिवहन सेवा का गठन ,भर्ती प्रक्रिया और सेवा शर्तों का उल्लेख है. परिवहन विभाग की अधिसूचना में जिक्र किया गया है कि जिला परिवहन पदाधिकारी के 17 पद, उप परिवहन आयुक्त का 1 पद एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त का 2 पद पूर्व की तरह बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के लिए रिजर्व रहेगा. 

परिवहन विभाग के पास 19 डीटीओ,फिर भी बिप्रसे के अधिकारियों का कब्जा

परिववहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चिन्हित पदों को छोड़कर शेष पदों पर भी तब तक इस संवर्ग (बिप्रसे) के पदाधिकारियों से भरा जायेगा जब तक कि नियुक्ति या प्रोन्नति से परिवहन सेवा के अधिकारी पर्याप्त संख्या में न हो जाएं. यानि परिवहन विभाग ने तभी स्पष्ट कर दिया था कि, हमारे पास पर्याप्त संख्या में परिवहन सेवा के अधिकारी हो जाएंगे तब 17 पद को छोड़कर अन्य जिलों में विभागीय सेवा के अधिकारी की डीटीओ पद पर पोस्टिंग कर सकेंगे.  

वर्तमान में 37 जिलों में बिप्रसे के अफसरों का है कब्जा

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सूबे 31 जिलों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बतौर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यरत्त हैं. इनमें 6 अफसरों को दूसरे जिले के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस तरह से सूबे के 38 जिलों में 37 पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कब्जा है. सिर्फ एक जिला में बिहार परिवहन सेवा के अधिकारी बतौर डीटीओ पदस्थापित हैं.  

परिवहन सेवा वाले डीटीओ न घर के हैं न घाट के

बता दें, परिवहन सेवा के 17 अफसरों को डीटीओ व समकक्ष के रूप में तीन महीने पहले ही प्रोन्नति दी गई। लेकिन आज तक नया जगह नहीं मिला. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे प्रमोशन से क्या फायदा..जब सभी को पुराने पद पर ही काम करना पड़े. नए जगह और नए पद पर पोस्टिंग नहीं होने का साइड-इफेक्ट ऐसा हुआ है कि उक्त पद पर दूसरे अधिकारी (एडीटीओ) की पोस्टिंग कर दी गई और उन्हें मुख्यालय में योगदान करने का आदेश जारी कर दिया गया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता