ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व

बिहार टीचर बहाली : 70 हजार खाली पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू, विभाग को भेजी गई अधियाचना

PATNA : बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही टीचर बहाली को लेकर खाली पड़े 70हज़ारों सीटों पर बहाली निकालने वाली है। इसको लेकर श

बिहार टीचर बहाली : 70 हजार खाली पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू, विभाग को भेजी गई अधियाचना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही टीचर बहाली को लेकर खाली पड़े 70हज़ारों सीटों पर बहाली निकालने वाली है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेज दी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से यह अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी जाएगी। उसके बाद इसको लेकर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


दरअसल, राज्य में मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति इस चरण में होनी है। इनमें माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 37,710 पद हैं। वहीं, मध्य विद्यालय के शिक्षकों के 31,982 पद हैं। ऐसे में अब राज्य सरकार  70 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने वाला है। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग के तरफ से यह भी गुणा - भाग कर लिया गया है कि इन टीचरों की बहाली के बाद राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ कितना आएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि  70 हजार पदों पर बहाली पूरी होने के बाद उनके वेतन आदि मद पर सालाना 5512 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।



मालूम हो कि,लोक सेवा आयोग के तरफ से नई टीचर बहाली का विज्ञापन अक्टूबर के अंतिम या नवंबर के पहले सप्ताह में निकल सकता है। शिक्षा विभाग ने पहले ही घोषणा कर दी है कि शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण की जिम्मेवारी बीपीएससी को सौंपी जाएगी। जिन विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी मिले हैं, इन विषयों के रिक्त पदों को आगे की नियुक्ति में जोड़ा जाएगा। 



आपको बताते चलें कि, एक लाख दस हजार पद पर वर्तमान में चल रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के करीब 40 हजार पद खाली रह गए हैं। अगले चरण की नियुक्ति में इन पदों को भी अगर जोड़ा जाये तो कुल रिक्तियों की संख्या एक लाख दस हजार हो जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे चरण के लिए 70 हजार रिक्तियां पहले ही तय की जा चुकी हैं।