ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

बिहार : सीतामढ़ी से शुरू से होगा भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा फेज, पटना आ सकती हैं प्रियंका गांधी

PATNA : बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का तीसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। पार्टी के तरफ से इसको लेकर तारीख भी तय कर दिया गया है। कांग्रेस की यह तीसरे चरण की यात्रा आग

बिहार :  सीतामढ़ी से शुरू से होगा भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा फेज, पटना आ सकती हैं प्रियंका गांधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का तीसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। पार्टी के तरफ से इसको लेकर तारीख भी तय कर दिया गया है। कांग्रेस की यह तीसरे चरण की यात्रा आगामी बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा चरण चार फरवरी से सीतामढ़ी से शुरू होगा। तीसरे चरण में कांग्रेस नेता लगातार आठ दिन चलेंगे और 10 फरवरी को हाजीपुर में आकर विराम लेंगे। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि, पार्टी ने बिहार में अपने भारत जोड़ों यात्रा की तीसरे चरण की शुरुआत करने की तारीख तय कर लिया है। बिहार में यह यात्रा चार फरवरी से शुरू होगी। यह यात्रा 10 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद चौथा चरण शुरू होगा। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि यह यात्रा राजधानी पटना से शुरू होगी। 


बताया जा रहा है कि, बिहार कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पटना में रैली कराने की सहमति लेने में जुटे हैं। यह माना जा रहा है कि, उनकी सहमति मिलने के बाद चौथे चरण की यात्रा की घोषणा की जायेगी। बिहार में कांग्रेस की यह यात्रा चार चरणों में ही चलेगी। इसके बाद इस यात्रा का समापन हो जाएगा। 


वहीं, तीसरे चरण की यात्रा को लेकर बताया जा रहा है कि इसको लेकर यात्री तीन फरवरी को सीतामढ़ी के डुमरा रोड स्थित एसके उत्सव पैलस नहर चौक में रात्रि विश्राम करेंगे।  उसके बाद चार फरवरी को ललित आश्रम कांग्रेस भवन में झंडोत्तोलन के बाद यात्रा पर निकल पड़ेंगे। चार फरवरी को ही कांग्रेस यात्री शिवहर पहुंचेंगे। पांच को मोतिहारी में तीन दिन यात्रा का कार्यक्रम है। सात फरवरी को साहेबगंज बार्डर पर राष्ट्रीय ध्वज का आदान प्रदान किया जायेगा।  आठ फरवरी को साहेबगंज में झंडोत्तोलन करने के बाद यहां से देवरिया बाजार होते हुए मानिकपुर में दोपहर का भोजन व विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आठ फरवरी को ही यात्रा वैशाली पहुंचेगी और महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण करेगी। 


इसके बाद नौ फरवरी को वैशाली से यात्रा वापस शुरू होगी और चंद्रालय से हाजीपुर में प्रवेश कर जायेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 10 फरवरी को हाजीपुर से अगमकुआं, पटना सिटी होते हुए पटना साहिब में गुरुद्वारा दर्शन करने के बाद पटना साहिब से गायघाट, अशोक राजपथ होते हुए भगत सिंह की मूर्ति व बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा का तीसरा चरण पूरा हो जायेगा।