ब्रेकिंग
Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात

बिहार : शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाने का घेराव कर लोगों ने मारे ईंट-पत्थर; एक जवान सहित तीन जख्मी

SIWAN : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं से शराब या नशा से जुड़ा किसी भी तरह के कारोबार करने पर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य म

बिहार : शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाने का घेराव कर लोगों ने मारे ईंट-पत्थर; एक जवान सहित तीन जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं से शराब या नशा से जुड़ा किसी भी तरह के कारोबार करने पर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में शराबबंदी कानून के हालात क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। यहां शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। 


दरअसल,  जिले में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर का भी घेराव कर जमकर नारेबाजी और पथराव किया जिसमें एक बीएमपी जवान समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह मामला सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के चुपचुपवा गांव का बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि,  चुपचुपवा गांव में पुलिस की टीम अवैध शराब कारोबारी के पास छापेमारी करने पहुंची।  जिस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस बल वापस थाना लौट आई। लेकिन, तभी अवैध शराब की छापामारी के विरोध में काफी संख्या में ग्रामीण मैरवा थाना परिसर पहुंच गए और घेराव कर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते सभी उग्र हो गए और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने अग्निशामक वाहन समेत थाने की तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अपने बीच-बचाव में पुलिस ने भी ग्रामीणों पर लाठियां चटकाई, जिसमें एक वृद्ध घायल हो गया। वहीं, घटना में एक पुलिसकर्मी और थाना के निजी कॉन्ट्रैक्ट वाहन चालक भी घायल हैं। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले तत्वों की पहचान की जा रही है। अधिकांश युवक गांव छोड़कर फरार हैं। प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना परसिर में पथराव की घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस ने रात में ही चुचुपवा गांव में छापामारी की। इस दौरान चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।