ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

मंत्री प्रेम कुमार पर भड़कीं डिप्टी मेयर, कहा-यदि मिल गया तो लहरा देंगे

GAYA: सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर गया की डिप्टी मेयर भड़क गई और कहने लगी कि मिल जाए विधायक जी तो उसको लहरा देंगे। गया नगर निग

मंत्री प्रेम कुमार पर भड़कीं डिप्टी मेयर, कहा-यदि मिल गया तो लहरा देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर गया की डिप्टी मेयर भड़क गई और कहने लगी कि मिल जाए विधायक जी तो उसको लहरा देंगे। गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के मंत्री पर आग बबूला हैं। 


डिप्टी मेयर चिंता देवी का कहना है कि नगर विधायक ने कहा है कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग आ गए हैं। ऐसा कहकर नगर विधायक ने नगर निगम के मेयर 53 वार्ड पार्षद और डिप्टी मेयर के साथ साथ गया कि जनता का अपमान किया है। यह अपमान नगर निगम के जन प्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं यदि वह कहीं भी शहर में मिल गए तो उन्हें उसी जगह पर लहरा दिया जाएगा। ये बातें डिप्टी मेयर चिंता देवी ने पूरे ताव के साथ मेज पीटते हुई मीडिया के समक्ष कहीं।


सशक्त समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव भी इस मौके पर गुस्से में दिखे।  कहा कि नगर विधायक ने बीते दिनों सेंट्रल बिहार चैम्बर आफ कॉमर्स की मीटिंग में खुल्ले मंच से कहा था कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। ऐसा कह कर नगर विधायक ने नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा कह कर उन्होंने गया की जनता का अपमान किया है। इसके विरोध में सभी पार्षद अपने अपने क्षेत्र के थाना में नगर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।


इसके अलावा  हाल ही में प्रकाशित गजट में अपशिष्ट प्रबंधन, झाड़ू, साफ सफाई का काम और नगर आयुक्त द्वारा एजेंडा लाने और प्रोसिडिंग का अधिकार दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसके विरोध में सभी प्रदेश के सभी नगर निगम ने मोर्चा खोला है। गया नगर निगम भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से प्रकाशित गजट को गया नगर निगम के सभी पार्षद, मेयर डिप्टी मेयर ने आग के हवाले किया। 


वहीं मेयर वीरेंद्र पासवान उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि संविधान के विरुद्ध जाकर नगर निगम के वार्ड पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर का अधिकार ओवररूल किया जा रहा है। यह गलत है। इसकी लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर विधायक प्रेम कुमार अक्सर जनता को गुमराह कर रहे है। इस बार तो उन्होंने कह दिया कि दुर्भाग्य है कि नगर निगम में गलत लोग चुन कर आ गए हैं। यह शोभनीय नहीं है। इसके विरोध में हमलोग केस दर्ज करा रहे हैं। केस दर्ज किए जाने के बाद यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।


टैग्स